Advertisement

बौंली नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए

बौंली नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए

पार्षद प्रतिनिधि ने लगाया नगर पालिका पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप

सवाई माधोपुर | नगरपालिका प्रशासन बौंली ने आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। म्व् दीपक चैहान के निर्देशन में नगर पालिका प्रशासन बौंली ने मुख्य निवाई रोड पर दर्जनों अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान कई बार नगर पालिका प्रशासन व स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान संवेदनशीलता के चलते मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।

कस्बे में रोजाना मुख्य निवाई रोड पर जाम की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में दिखाई दिया। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को जेसीबी व अन्य संसाधनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगरपालिका तिराहे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान ठेले, चबूतरे व अन्य अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। पार्षद प्रतिनिधि राजू लाल सैनी ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन ने हठधर्मिता दिखाई है। प्रशासन ने दुकानदारों को बगैर नोटिस दिए कार्रवाई की है, जो गलत है। सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई है। प्रभावी लोगों के अतिक्रमण नहीं हटाए गए हैं।

यातायात व्यवस्था सुनियोजित करने के लिए अतिक्रमण हटाए

म्व् (अधिशासी अधिकारी) दीपक चैहान ने बताया कि बौली को अतिक्रमण मुक्त बनाने व यातायात व्यवस्था सुनियोजित करने के लिए प्रथम दौर में अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए हैं। चैहान के मुताबिक पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है। वहीं कुछ दुकानदारों ने स्टे होने की बात भी कही है। जिस पर म्व् चैहान ने कहा कि नियत समय में यदि दुकानदारों ने आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं किए गए तो अगले दौर में पक्के निर्माण भी ध्वस्त किए जाएंगे।

नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक दुकानों के आगे ठेले, तख्ते व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण किए गए हैं। वही कुछ दुकानदारों ने चबूतरे,सीढ़ियां बनाकर भी मुख्य सड़क पर अतिक्रमण किया गया है। ऐसे में मुख्य निवाई रोड पर जाम के हालात बने रहते हैं। इसी कारण बुधवार को मुख्य रोड पर जेसीबी व अन्य संसाधनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

0 Response to "बौंली नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status