टोंक। उनियारा ब्लॉक की सीएचसी अलीगढ़ के स्वास्थ्य कल्याण केंद्र डाबला की एएनएम स्मिता मिश्रा व सीएचओ सरदार सिंह मीणा ने आशा सहयोगिनी कान्ता शर्मा, अर्चना गुर्जर एवं कविता मीणा को बैग, पेन व रजिस्टर देकर उनका मनोबल बढ़ाया। एएनएम तथा सीएचओ ने बताया कि आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस अवसर पर आशा सहयोगिनियों ने कहा कि एएनएम द्वारा दिए गए पारितोषिक से हमें काफी संबल मिला है।
0 Response to " बैग व रजिस्टर देकर आशा सहयोगिनियों का बढ़ाया मनोबल"
0 Response to " बैग व रजिस्टर देकर आशा सहयोगिनियों का बढ़ाया मनोबल"
एक टिप्पणी भेजें