अवैध बजरी परिवहन मामले में चल रहे फरार एक वांछित आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार, 30 मार्च 2023
Comment
सोशल मीडिया पर अपराधियों का समर्थन करने के आरोप में एक गिरफ्तार
रिपोर्टर:-जाकिर अली
निवाई | सदर पुलिस ने बुधवार को अवैध बजरी परिवहन एवं खनन करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी नरेश कंवर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजर्षि राजए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह एवं पुलिस वृत्ताधिकारी संदीप सारस्वत के सुपरविजन में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के मामले में फरार चल रहे हंसराज पुत्र रामस्वरूप खारोल निवासी सोहेला थाना बरौनी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसी प्रकार सदर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों का समर्थन करने एवं महिमा मंडन करने के आरोप में गांव आकोडिया निवासी लोकेश जाट को गिरफ्तार किया है।

0 Response to " अवैध बजरी परिवहन मामले में चल रहे फरार एक वांछित आरोपी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें