Advertisement

MDS यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन

MDS यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन



कुलपति को ज्ञापन, कहा- दस साल से लैब मटेरियल नहीं, गल्र्स हॉस्टल में अव्यवस्थाएं

अजमेर | अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल गोदारा ने बताया कि छात्र संघ द्वारा लगातार विभिन्न मांगों को लेकर विरोध दर्ज करवाया जा रहा है। पिछले 10 साल से विश्वविद्यालय में लैब सामग्री नहीं है, गल्र्स हॉस्टल में भी कई असुविधाएं व्याप्त है। प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। विश्वविद्यालय परिसर में व्याप्त सुविधाओं को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया नवंबर 2022 में 4 दिन भूख हड़ताल भी की, उस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था जिसके बाद भूख हड़ताल को समाप्त किया गया। लेकिन उसके बावजूद भी आज दिन तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है ऐसे में सभी छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। एक बार फिर कुलपति को ज्ञापन सौंप 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि उसके बावजूद भी मांगे पूरी नहीं होती है तो भूख हड़ताल की जाएगी। भूख हड़ताल के बाद में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

0 Response to "MDS यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status