110km की रफ्तार से दौड़ी राजस्थान की वंदे भारत
खाने के साथ आइसक्रीम भी दी गई, वाईफाई इस्तेमाल करने में हुई परेशानी
अजमेर | राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। ट्रेन जयपुर से सुबह करीब 11.30 बजे दिल्ली कैंट के लिए रवाना की गई। इस दौरान ट्रेन 110 की स्पीड में दौड़ी। साथ ही यात्रियों को खाने के साथ-साथ आइसक्रीम भी सर्व की गई। वहीं, लोग ट्रेन में वाईफाई के लिए परेशान होते दिखे। कुछ लोग ट्रेन देखने के लिए चढ़ गए,लेकिन अंदर ही फंस गए। ट्रेन के हरी झंडी दिखाने से पहले पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान की धरती को आज पहले वंदे भारत ट्रेन मिली। दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत ट्रेन से जयपुर दिल्ली आना जाना आसान हो जाएगा। ये ट्रेन राजस्थान की टूरिज्म को भी मदद करेगी। पुष्कर और अजमेर शरीफ आस्था के स्थल तक पहुंचने में लोगों को आसानी होगी। बीते दो महीनों में ये छठी वंदे भारत ट्रेन है। जिसे हरी झंडी दिखाई है।
ट्रेन का अलग-अलग स्टेशन पर हो रहा स्वागत
वंदे भारत ट्रेन के जयपुर से रवाना होते ही विभिन्न स्टेशनों पर स्वागत किगया। स्टेशन पर हाथों में तिरंगा लेकर स्कूल के बच्चों ने ट्रेन का स्वागत किया। ट्रेन के स्टाफ को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। जो करीब 1.56 पर अलवर पहुंची।
ट्रेन में खाना किया गया सर्व, आइसक्रीम भी दी
ट्रेन में मौजूद लोगों को स्टाफ के द्वारा सबसे पहले खाना सर्व किया गया। इसमें चावल, चपाती, दाल, गोबी की सब्जी, पनीर की सब्जी, मिठाई दी गई। यात्रियों को भी ट्रेन में खाना सर्व किया जाएगा। इसके मेन्यू में हर दिन बदलाव भी किया जाएगा। खाने के करीब 10 मिनट बाद यात्रियों को आइसक्रीम भी दी गई।
3ः30 बजे के स्नैक्स दिए गए
ट्रेन में करीब 3ः30 बजे यात्रियों को स्नैक्स के पैकेट दिया गए। इसमें चिवड़ा नमकीन, सैंडविच, कचोरी, मिठाई, चोको केक और फ्रूटी दी गई।
110 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
इस दौरान ट्रेन 110 की स्पीड से दौड़ी। ट्रेन में यात्रियों के कोच में एक स्क्रीन लगी हुई है। स्क्रीन में आने वाला स्टेशन बताया जा रहा है। वहीं, लोको पायलट इंजन के जरिए माइक से आने वाला स्टेशन यात्रियों को बता रहा है।
सीनियर सिटीजन, स्कूल के बच्चे और रेल कर्मियों के साथ जनप्रतिनिधि शामिल
वंदे भारत उद्घाटन ट्रेन में विभिन्न तरह की फैसिलिटी की गई। सीनियर सिटीजन के लिए ब्3 कोच बुक किया गया, साथ ही ब्1-2 कोच स्टूडेंट्स के लिए बुक रखा गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों और रेलवे कर्मियों की साथ ही अलग-अलग गेस्ट का कोच अलग से बुक किया गया।
4.25 बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पहुंची
वंदे भारत उद्घाटन के बाद रूट पर दौड़ती हुई 4.25 पर दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहुंची। यहां भी ट्रेन का धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। ट्रेन ने जयपुर से दिल्ली पहुंचने में पूरे 5 घंटे का समय लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के द्वारा स्वागत किया गया।
ये बोले स्टूडेंट्स और यात्री
स्टूडेंट कृष्णा परिहार ने कहा कि राजस्थान की सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन में वह आज सफर कर रहे है। इसमें बैठकर ऐसा लग नहीं रहा कि है कि यह चल भी रही है यहां नही। इसमें वाइब्रेशन फील नही हो रहा है। बाकी ट्रेन में झटके महसूस होते है। लेकिन यह ट्रेन काफी स्मूद और फ़ास्ट चल रही है।
केंद्रीय विद्यालय टू अजमेर स्टूडेंट राशिका ने कहा कि ट्रेन चल रही है लेकिन फील नही हो रहा है की यह चल रही है। काफी फेसेलिटी भी है इसमें और काफी साफ सुतरी भी है। इसके फीचर्स भी ज्यादा मस्त है।
रेलवे कर्मचारी ने कहा कि ट्रेन में बैठकर ऐसा लग रहा है कि हवाई जहाज में यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन में यात्रा कर इतनी खुशी मिली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हैं। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से सब का सपना साकार कर दिया। हम सभी यही उम्मीद करते हैं कि वंदे भारत ट्रेन का देश भर में काफी अच्छा नेटवर्क होगा।
28 टीटी और 32 से ज्यादा फ़ूड सर्विंग स्टाफ
वंदे भारत उद्घाटन ट्रेन में विभिन फैसिलिटी दी गई है। इनमें 28 टीटी लगाएं गए। इसके साथ ही फ़ूड सर्विंग के लिए 32 से ज्यादा स्टाफ लगाया गया है। हर कोच में 2 टीटी और फ़ूड सर्विंग का स्टाफ लगाया गया है। सभी अपने अपने कोच में व्यवस्था बनाने में लगे हुए है।
वाई फाई और नेटवर्क प्रॉब्लम से यात्री रहे परेशान
वंदे भारत ट्रेन में वाई फाई की व्यवस्था की गई थी। लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण वाईफाई ट्रेन में नहीं चला। इसके साथ ही नेटवर्क प्रॉब्लम होने के कारण भी यात्रियों का नेट काम नहीं आ सका। जिससे कई यात्री परेशान भी हुए।
ट्रेन जहां रुकी वही से यात्री ट्रेन में चढ़ गए, बाद में फंस गए
वंदे भारत उद्घाटन ट्रेन का विभिन्न स्टेशन पर स्वागत जारी है। स्वागत के चलते ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुक रही है। ट्रेन के रुकते ही स्टेशन पर मौजूद लोग की भीड़ ट्रेन में चढ़ने लग गई। बाद में जब ट्रेन के दरवाजे अचानक बंद हुए तो लोग ट्रेन में फंस गए। जिससे लोगों को काफी समस्या भी हुई।
हफ्ते में 6 दिन जयपुर से दिल्ली कैंट तक जाएगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया, ’13 अप्रैल से गाड़ी 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6ः20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी। बीच में जयपुर, अलवर और गुड़गांव (गुरुग्राम) में ठहराव दिया गया है। जयपुर में 5 मिनट, अजमेर-गुड़गांव में दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
यह ट्रेन अजमेर से चलकर जयपुर सुबह 7.50 बजे पहुंचेगी। 5 मिनट रुकने के बाद 7.55 बजे रवाना होकर अलवर 9.35 बजे पहुंचेगी। यहां 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 9.37 बजे यहां से चलकर गुड़गांव (गुरुग्राम) 11.15 बजे पहुंचेगी। यहां भी 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 11.17 बजे गुड़गांव से रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी। दोनों रूट की ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। बुधवार को नहीं चलेगी।
वंदे भारत ट्रेन का किराया
कहां से कहां चेयरकार एग्जीक्यूटिव
अजमेर से जयपुर 505 970
अजमेर से दिल्ली 1085 2075
जयपुर से दिल्ली 880 1650
जयपुर से अलवर 645 1175
जयपुर से गुड़गांव 860 1600
मार्च में हुआ था 3 दिन ट्रायल रन
इस ट्रेन का मार्च में तीन दिन ट्रायल किया गया था। तब इस ट्रेन को अजमेर से नई दिल्ली के बीच करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया गया था। ट्रायल रन के दौरान ही ट्रेन में स्टाफ की तैनाती को लेकर अजमेर और जयपुर मंडल के कर्मचारियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया था। दोनों ही मंडल के कर्मचारी संगठन अपने-अपने यहां से कर्मचारियों की टिकट चेकिंग और ऑपरेशन के लिए तैनाती चाहते थे।
अभी इन रूट्स पर चलती है वंदे भारत ट्रेन
वर्तमान में देश में कुल 13 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पहली ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच जनवरी 2019 में शुरू की गई थी। इसके बाद यह अत्याधुनिक ट्रेन नई दिल्ली-वैष्णो देवी, गांधीनगर-मुंबई, दिल्ली-अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश), चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद, मुंबई-साईंनगर शिरडी, मुंबई-सोलापुर और भोपाल-दिल्ली के बीच शुरू की गई। इसके अलावा पिछले सप्ताह से चेन्नई-कोयंबटूर और सिकंदराबाद-तिरुपति के बीच भी ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।
आगे पढ़िए ट्रेन की खासियत...
ऑटोमैटिक स्लाइड डोरः इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में लोगों की सिक्योरिटी का खास ध्यान रखा गया है। इसके सभी गेट ऑटोमैटिक हैं। ट्रेन के पूरी तरह रुकने पर ही गेट अपने आप खुलेंगे। ट्रेन के जरा से भी मूवमेंट पर दरवाजे नहीं खुलेंगे।
एक स्विच से पहुंचेगा आपका मैसेजः यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें एक स्पीकर और स्विच लगाया गया है। यदि किसी यात्री को अपना मैसेज पायलट तक पहुंचाना है तो एक स्विच को ऑन करते ही उसकी आवाज पायलट रूम तक पहुंच जाएगी।
ब्ब्ज्ट से लैस कोचः इस लग्जरी ट्रेन में रेलवे के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। सभी कोच में ब्ब्ज्ट के साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर, फस्र्ट एड किट और इमरजेंसी बटन दिया गया है। ट्रेन को अगर किसी इमरजेंसी में रोकनी है तो इसके लिए बटन दबाना होगा।
लग्जरी बाथरूमः वंदे भारत ट्रेन के कोच के लिए लग्जरी बाथरूम तैयार किए गए हैं। इसका गेट भी ऑटोमैटिक होगा। गेट को टच करने पर बाथरूम का गेट खुलेगा। इसमें वेस्टर्न और इंडियन दोनों टॉयलेट होंगे। इसके अलावा कांच और अन्य सुविधाएं भी होंगी।

0 Response to "110km की रफ्तार से दौड़ी राजस्थान की वंदे भारत "
एक टिप्पणी भेजें