Advertisement

 टोंक जिले को मिलेंगे 200 से ज्यादा सफाईकर्मी

टोंक जिले को मिलेंगे 200 से ज्यादा सफाईकर्मी

नगर परिषद में 130 कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, 15 मई से ऑनलाइन आवेदन

टोंक | राज्य सरकार की ओर से अगले महीने नगर निकायों में 13 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से जिले में भी 200 से ज्यादा सफाईकर्मियों की भर्ती होगी। इनमें सबसे ज्यादा 130 सफाई कर्मियों की भर्ती टोंक नगर परिषद में होगी। सफाई कर्मचारियों की भर्ती होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था में और सुधार होगा। साथ ही बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा।

नगर परिषद टोंक के जेईएन सुनील मीना ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान में 176 नगर निकाय में 13 हजार 184 सफाई कर्मियों के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। इनमें जयपुर हेरिटेज, जयपुर ग्रेटर समेत अन्य जिलों में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका शामिल है। भर्ती के लिए 15 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदक को 1 साल का सफाई कार्य का अनुभव होना जरूरी है। सरकारी या स्वायत्तशासी संस्था में काम करने के अनुभव का प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आवेदन कर्ता राजस्थान का निवासी हो और उसका जन आधार कार्ड होना भी जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक है। भर्ती के समय आवेदनकर्ता की उम्र 28 से 40 साल तक की चाहिए। अंतिम तिथि के बाद आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद पात्र मिले आवेदनकर्ताओं के इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसके लिए निकाय स्तर पर चयन समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति साक्षात्कार लेकर सफाई कर्मियों का चयन करेगी।

5 साल बाद होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती

टोंक समेत प्रदेश भर में इससे पहले 2018 में करीब 11 हजार से अधिक पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती निकली थी। इनमें से टोंक में करीब 325 सफाई कर्मियों की भर्ती की गई थी। अब 5 साल बाद सरकार ने 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। टोंक जिले में टोंक नगर परिषद में 130, निवाई नगर पालिका में 31, मालपुरा में 8, देवली में 17, टोडारायसिंह में 13 और उनियारा नगर पालिका में 3 सफाई कर्मियों की भर्ती होगी।

इस भर्ती के बाद खाली नहीं रहेंगे पद

नगर परिषद के श्रम्छ सुनील कुमार मीणा ने बताया कि इस भर्ती के बाद टोंक नगर परिषद में सफाई कर्मियों के पद खाली नहीं रहेंगे। अभी 453 स्थाई सफाई कर्मी है और नई भर्ती से 130 सफाई कर्मी मिल जाएंगे।

0 Response to " टोंक जिले को मिलेंगे 200 से ज्यादा सफाईकर्मी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status