Advertisement

राजस्थान में अब हर साल 30 पब्लिक हॉलीडे

राजस्थान में अब हर साल 30 पब्लिक हॉलीडे

 


गहलोत सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर 11 अप्रैल को घोषित की सरकारी छुट्‌टी

जयपुर | राजस्थान में राजकीय अवकाश के कैलेंडर में एक और छुट्‌टी जुड़ गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित की है। अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था। अब हर साल 11 अप्रैल को फुले जयंती पर सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकरी छुट्टी घोषित होने से अब फुले जयंती पर सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। इससे पहले सरकार ने 28 जनवरी को भगवान देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 और ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है।

पिछले दिनों महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड टीम राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, नागौर परबतसर से लोकेश मालाकार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधित मांग की थी। इस पर विचार के बाद आज प्रस्ताव को सीएम ने मंजूरी दी।

आपको बता दें कि फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए।

0 Response to "राजस्थान में अब हर साल 30 पब्लिक हॉलीडे"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status