Advertisement

संभाग स्तरीय कार्यशाला 6 अप्रेल को यूआईटी ऑडिटोरियम में

संभाग स्तरीय कार्यशाला 6 अप्रेल को यूआईटी ऑडिटोरियम में

 कोटा। राज्य सरकार के अभूतपूर्व अभियान प्रशासन शहरों के संग के तहत लगातार नये नियम, शिथिलता एवं सरलीकरण कर आमजन को अपने भूखंड का आवास का स्वामित्व प्रदान करने के लिए बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि अभियान के तहत अब नये नियम और शिथिलता के साथ अब एक बार फिर पट्टा बनाने की प्रक्रिया में सरलीकरण किया गया है जिससे अधिक से अधिक आवेदकों को मालिकाना हक़ मिल सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत दी जाने वाली शिथिलता नये नियम एवं सरलीकरण के बारे में जानकारी के उद्देश्य से संभाग स्तरीय कार्यशाला 6 अप्रेल को प्रातः 11ः30 बजे श्रीनाथपुरम स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। जिसमें यूडीएच, स्वायत्त शासन विभाग, टाउन प्लानर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, आयुक्त, उपायुक्त सहित पट्टा प्रदान करने वाली सभी संस्थाओं के अधिकारी एवं महापौर, चेयरमैन, सभापति सहित संभाग की पालिकाओं, परिषद, निगम के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में सरकार द्वारा अभियान के तहत दी जा रही कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों, कच्ची बस्ती नियमन के तहत दी जाने वाली रियायतों के साथ नियमों में दी जा रही शिथिलता और सरलीकरण के बारे में सभी को विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। ताकि सरकार द्वारा आमजन के हित में की जा रही बड़ी राहतों का अधिक से अधिक आवेदकों को लाभ मिल सके। कार्यशाला में अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले वार्ड वार शिविरों के बारे में भी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
प्रमुख शासन सचिव यूडीएच आज कोटा में-
प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला में भाग लेकर नवीन प्रावधानों के बारे में अधिकारियो को निर्देश देंगे।

0 Response to "संभाग स्तरीय कार्यशाला 6 अप्रेल को यूआईटी ऑडिटोरियम में"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status