बजरी माफियाओं ने बनास नदी को खोदा
15 से 20 फीट गहरे गड्ढे, दिन-रात हो रहा बजरी का अवैध खनन
सवाई माधोपुर | सवाई माधोपुर के भूरी पहाड़ी इलाके के पुराका घाट बनास नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन हो रहा है। नियमों की अनदेखी कर माफिया धड़ल्ले से बजरी का अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं। हालात ये है कि बनास नदी में 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे हो गए है। पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं करने से लोगों में रोष है।
ग्रामीणों ने बताया कि भूरी पहाड़ी क्षेत्र की बनास नदी के पुरा का घाट क्षेत्र में मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। बनास नदी से हजारों टन बजरी का खनन किया जा रहा है। करीब 150 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बजरी का परिवहन किया जा रहा है।
दिन-रात क्षेत्र की सड़कों पर अवैध बजरी से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ते देंखे जा सकते हैं। उसके बाद भी पुलिस प्रशासन व खनिज विभाग कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
बनास में खोदी खाई
ग्रामीणों ने बताया कि खंडार, बौंली, मलारना डूंगर, सूरवाल, चैथका बरवाड़ा बनास नदी चारागाह क्षेत्र से पूरी तरीके से बजरी खनन पर रोक है। इसके बाद भी अवैध बजरी खनन का कार्य थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन दहाड़े धड़ल्ले से लोडरों से बनास में गहरी खाई खोदी जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस संरक्षण में बजरी की निकासी की जा रही है। मामले को लेकर सवाई माधोपुर ।क्ड डॉ. सूरज नेगी का कहना है कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "बजरी माफियाओं ने बनास नदी को खोदा"
एक टिप्पणी भेजें