Advertisement

अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

 बोले, 5 महीने से सैलरी नहीं मिली, परिवार को कैसे पाले

सवाई माधोपुर | नगर परिषद के अस्थाई सफाई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से परेशान है। समय पर वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर हड़ताल कर दी।

सफाई कर्मचारी काम का बहिष्कार कर बजरिया स्थित महावीर पार्क के सामने इकठ्ठा हुए। यहां अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर भुगतान करने की मांग की।

आंदोलन की दी चेतावनी

अस्थाई सफाई कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार ने पिछले पांच महीने से वेतन नहीं दिया है। इस कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। परिवार का लालन-पालन भी मुश्किल हो रहा है। इस काण सफाई कर्मचारी मानसिक तनाव में है।

उन्होंने बताया कि कई बार ठेकेदार को बोला लेकिन भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में मजबूरन हड़ताल की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि वेतन समय पर नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

0 Response to "अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status