मारपीट कर किडनैप करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारः
खाली कागज पर जबरन करवाए थे साइन, 6 महीने से थे फरार
सवाई माधोपुर | एक युवक से मारपीट कर किडनैप करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। मामले में दोनों आरोपी 6 महीने से फरार चल रहे थे।
ऑफिस सवाई माधोपुर से मिली जानकारी अनुसार मामले में खण्डार थाना पुलिस ने सुनील (32) पुत्र रामस्वरूप बैरवा निवासी बरनावदा और दिलीप (29) पुत्र रामस्वरूप बैरवा निवासी बरनावदा को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार राम सिंह (18) पुत्र बिरजू बैरवा निवासी कारोली ताराचन्द थाना बहरावण्डा कला ने खण्डार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामसिंह ने बताया था कि वह 28 अक्टूबर 2022 को ैठप् बैंक के नीचे बने कटले में कपड़े खरीदने आया था। तभी आरोपी सुनील पुत्र रामस्वरूप बैरवा निवासी खाजल्या (बरनावदा) ने दिलीप पुत्र रामस्वरूप व रामस्वरूप पुत्र रामदेवा बैरवा को बुला लिया। तीनों आरोपियों ने रामसिंह के साथ मारपीट की।
बाइक पर जबरन बिठा कर अपने गांव (खाजल्या) (बरनावदा) लेकर गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसका भाई राजेन्द्र आरोपियों के घर आया। उसने रामसिंह को बड़ी मिन्नतों के बाद आरोपियों से छुड़वाया। इस दौरान आरोपियों ने उससे एक खाली कागज पर साइन करवा लिये थे।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके वांछित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी की तलाश नहीं हो सकी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुनील और दिलीप को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

0 Response to "मारपीट कर किडनैप करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारः"
एक टिप्पणी भेजें