Advertisement

 वनस्थली विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में आएंगे राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी भी लेंगी हिस्सा

वनस्थली विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में आएंगे राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी भी लेंगी हिस्सा


टोंक। राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार, 2 अप्रैल को निवाई (टोंक) के वनस्थली विद्यापीठ में 39वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में देश के उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनकड़ भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ हिस्सा लेने आएंगी। राज्यपाल श्री मिश्र सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर वनस्थली विद्यापीठ पहुंचेंगे और साढ़े ग्यारह बजे से 2 बजे तक दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगे। वे 3 बजकर 5 मिनट पर वनस्थली विद्यापीठ से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी 10 बजकर 30 मिनट पर वनस्थली विद्यापीठ पहुंचेगी और दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वे दीक्षांत समारोह के बाद राजभवन (जयपुर) के लिए प्रस्थान करेंगी।

0 Response to " वनस्थली विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में आएंगे राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी भी लेंगी हिस्सा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status