Advertisement

अल जजीरा की प्रोजेक्ट टाइगर रिपोर्ट नफरत से प्रेरित, केंद्रीय मंत्री बोले- भारत में बढ़ रही है बाघों की संख्या

अल जजीरा की प्रोजेक्ट टाइगर रिपोर्ट नफरत से प्रेरित, केंद्रीय मंत्री बोले- भारत में बढ़ रही है बाघों की संख्या



नई दिल्ली,। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट टाइगर की रिपोर्ट पर मीडिया संस्थान अल जजीरा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अल जजीरा जिस दिन प्रोपेगंडा छोड़कर पत्रकारिता की तो उसकी सराहना की जाएगी। मालूम हो कि अल जजीरा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत की बाघ संरक्षण रणनीतियां अमेरिकी पर्यावरणवाद से गहरे रूप से प्रभावित हैं, जिसके कारण सदियों से जंगलों में रहने वाले कई समुदायों को पलायन करना पड़ा है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट टाइगर की रिपोर्ट पर मीडिया संस्थान अल जजीरा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अल जजीरा जिस दिन प्रोपेगंडा छोड़कर पत्रकारिता की तो उसकी सराहना की जाएगी। मालूम हो कि अल जजीरा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत की बाघ संरक्षण रणनीतियां अमेरिकी पर्यावरणवाद से गहरे रूप से प्रभावित हैं, जिसके कारण सदियों से जंगलों में रहने वाले कई समुदायों को पलायन करना पड़ा है।

50 लाख से अधिक लोगों को मिलता है रोजगार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अगर अल जजीरा प्रोपेगेंडा छोड़कर पत्रकारिता की, तो इस बात की सराहना करने में सक्षम होगा कि भारत का टाइगर एजेंडा समावेशी और सफल है क्योंकि स्थानीय समुदायों की भागीदारी है। हमारा टाइगर रिजर्व स्थानीय लोगों के लिए सालाना 50 लाख से अधिक रोजगार सृजित करता है।

0 Response to "अल जजीरा की प्रोजेक्ट टाइगर रिपोर्ट नफरत से प्रेरित, केंद्रीय मंत्री बोले- भारत में बढ़ रही है बाघों की संख्या"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status