Advertisement

 आज यहां लगेंगे शिविर

आज यहां लगेंगे शिविर


टोंक। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीना ने बताया कि सोमवार, 24 अप्रैल को जिले में महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग एवं शहरों के संग अभियान के तहत उपखंड देवली के शहरी क्षेत्र में नगर पालिका पुराना सभा भवन एवं ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनियां में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह उपखंड उनियारा के शहरी क्षेत्र में नगर पालिका सभागार एवं ग्रामीण क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केंद्र फुलेता में, उपखंड टोंक के शहरी क्षेत्र में कॉलेज ऑडिटोरियम बहीर रोड़ तथा ग्रामीण क्षेत्र राजीव गांधी सेवा केंद्र मण्डावर में शिविर आयोजित होंगे।
एडीएम ने बताया कि निवाई के शहरी क्षेत्र के सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 2 में एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम अरनिया के राजकीय उच्च माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय मंे शिविर लगाये जाएंगे। इसी तरह उपखंड मालपुरा के शहरी क्षेत्र में सिंधी धर्मशाला ट्रक स्टैंड एवं ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारली में महंगाई राहत शिविरों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि उपखंड टोडारायसिंह के शहरी क्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला तथा ग्रामीण क्षेत्र में राजीव गांधी सेवा केंद्र छाण बास सुर्या में कैंप लगंेगे। उपखंड पीपलू के ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम बोरखंडीकलां के राजीव गांधी सेवा केंद्र में शिविर आयोजित होगा।

0 Response to " आज यहां लगेंगे शिविर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status