बार काउसिंल का दुरूपयोग कर मंदिर निर्माण में बाधा डालने का किया विरोध
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा | बाल काउसिंल सदस्य जगदीश उपाध्याय द्वारा खेजड़ी वाले माताजी आजादनगर के निर्माण कार्य रूकवाने, भजन संध्या एवं अन्य कार्यक्रमों हवन आदि में अवरूध पैदा करने से आक्रोषित सर्वसमाज द्वारा बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेन्द्र कचौलिया को पत्र देकर बाल काउसिंल सदस्यता रद्द करने एवं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को लेकर जिला न्यायालय भीलवाड़ा में पत्र सौंपा।
भक्त रितेश गुर्जर ने बताया कि वार्ड नं. 15 खेजड़ी वाले माताजी आजादनगर के निर्माण कार्य में जगदीश उपाध्याय पेशे से वकील होने एवं बच्चे व बहुओं के सरकारी नौकरी व उच्चे रसोकात बताकर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए निर्माण कार्य को रूकवाने को लेकर खेजड़ी माता भक्तजनों द्वारा घोर विरोध किया गया।
भक्त शिवराज गुर्जर एवं देवीलाल गुर्जर ने बताया कि उक्त जगदीश उपाध्याय द्वारा स्थान पर अमर्यादित कपड़े पहनाकर आता है एवं भक्तजनों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करता है एवं यहां आने वाले भक्तजनों द्वारा आयोजित भजन संध्या एवं अन्य कार्यक्रमों हवन आदि में अवरूध पैदा करता है। जिससे भक्तजनों को काफी रोष व्याप्त है, इस पर जल्द कार्यवाही नहीं होने से भक्तजन जिला न्यायालय के बाहर उग्र आंदोलन करेगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी बार काउंसिल अध्यक्ष की होगी।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रेम, देऊ बाई, राधा बाई, पारू, पारस, रेखा, छोटी, शान्ता, राहुल, बनवारी गाडरी, पूरण गाडरी, राजु सुथार, सुरेश सिंह, सोनू, मुकेश, सूरज, घनश्याम आदि भक्तजन उपस्थित थे।

0 Response to " बार काउसिंल का दुरूपयोग कर मंदिर निर्माण में बाधा डालने का किया विरोध"
एक टिप्पणी भेजें