Advertisement

 भगवान परशुराम के नारों से गुंजायमान हो उठा शहर

भगवान परशुराम के नारों से गुंजायमान हो उठा शहर



जुलुस में उमड़े हजारों श्रद्धालु, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द  शर्मा 
निवाई | सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। परशुराम जंयती पर धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना की गई। राधादामोदर के मंदिर में वैदिक आचार्यों के सानिध्य में गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम, ध्वज एवं फरसा पूजन किया। शोभायात्रा राधा दामोदर सर्किल से रवाना हुई। शोभा यात्रा में श्रद्धालु भगवान परशुराम का फरसा एवं ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। शोभायात्रा में बैंड बाजों पर युवा नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में रामधुनी मंडल के कार्यकर्ता रामधुनी करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई। शोभायात्रा में ब्राह्मण युवा केसरिया ध्वज लेकर जय परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर में ब्राह्मण संगठनों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। शहर के बाजारों में दुकानदारों ने भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। जुलूस राधा दामोदर जी के कुंड से रवाना होकर गणगौरी बाजार, बिलाला मार्केट, बड़ा बाजार, पटेल रोड, बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल, झिलाय रोड, जाट धर्मशाला व परमहंस आश्रम होते हुए जैन पैराडाईज भवन पहुंची। भगवान परशुराम की सामूहिक पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। दोपहर में ब्राह्मण एकता को लेकर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम को विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। इस दौरान सतीश चन्देल, प्रभु बाडोलिया, गवीर सिंह केलाश चांवला, मनोज पाटनी, शिवराज चंवरिया, मनोज वर्मा, गोविन्द सोनी, अयज बडगुर्जर द्वारा पाटनी कॉप्लेक्स के सामने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसी प्रकार गणगौरी बाजार में सत्यनारायण शर्मा खेडा, रामकिशन गौतम, महावीर पारीक, गुलाबचंद शर्मा,कमल शर्मा, हरिनारायण शर्मा, रामराज शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा स्वागत कर शीतल पेय पिलाया। इस अवसर पर शोभायात्रा अध्यक्ष पंडित रामफूल शर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, तहसील अध्यक्ष रमेशचन्द शर्मा अलियाबाद, सर्वेश द्विवेदी, संजय पारीक, अंकित पारीक, शिवप्रकाश पारीक, विनोद शर्मा, जगमोहन गौत्तम, रमाकांत शर्मा, सीताराम शर्मा आलियाबाद, नाथूलाल शर्मा, हनुमान शर्मा, टिंकू शर्मा, कजोड़ शर्मा, मीडिया प्रभारी लक्ष्मीचन्द शर्मा, प्रदीप पारीक, मनीष केसोट, राजेश भटट, बृजमोहन शर्मा, मायाराम शर्मा, रमाकांत शर्मा, छोटूलाल शर्मा, मीठालाल शर्मा, दीन दयाल शर्मा, बृजसुन्दर शर्मा,  एडवोकेट भंवर तिवाडी, एडवोकेट अनुराग शर्मा, सुरेश शर्मा, हिमांशु शर्मा, शंकर घाटी, नरेंद्र कांटोली, सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
22 निवाई 07-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित जुलूस में मौजूद श्रद्धालु।

0 Response to " भगवान परशुराम के नारों से गुंजायमान हो उठा शहर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status