कर्नल किरोडी बैंसला की प्रथम पुण्यतिथि पर निकाली रैली, दी श्रृद्धांजलि
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | गुर्जर समाज के लोगों ने स्वर्गीय डॉक्टर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रैली निकाली। श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुरेश डोई ने जानकारी देते बताया कि झिलाई रोड पर स्थित वीर गुर्जर छात्रावास में सैकड़ों युवा एकत्रित हुए। इस दौरान वीर गुर्जर छात्रावास से रैली रवाना होकर अहिंसा सर्किल, बड़ी का मंदिर, थाने के सामने, राधा दामोदर सर्किल, होती हुई जमात स्थिति देवभूमि पहुंची। रैली में सैकड़ों युवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वही बाबूलाल पोसवाल ने जानकारी देते बताया कि देवभूमि जमात में स्वर्गीय डॉक्टर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुरेश डोई ने कहां की डॉ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला समाज उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर किया है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर भी जोड़ दिया है। डॉ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला अमर है। वह समाज ही नहीं अपितु सर्व समाज के नेता थे। आज सर्व समाज के लोग उनको याद करते हैं। आज संपूर्ण राजस्थान भर में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रथम पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस मौके पर देवनारायण गुर्जर, रामेश्वर मण्डालिया, मौजीरखम कुरावदा, दयाराम गुर्जर, हरि करीरिया, आशाराम बगडी, धर्मराज हरसाणा, श्रवण सेदरिया, विकास बोकण, राजू थलीबासडा, मुकेश बासडा, सुरेश बैसला, सीताराम छावडी, मुकेश खटाणा, मेघराज बोकण, हनुमान गणेशपुरा, विशाल बोकण, हरपाल कसाणा एवं जीतु छापडी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

0 Response to "कर्नल किरोडी बैंसला की प्रथम पुण्यतिथि पर निकाली रैली, दी श्रृद्धांजलि"
एक टिप्पणी भेजें