Advertisement

वनस्थली विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह कल

वनस्थली विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह कल

 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे शिरकत

निवाई | वनस्थली विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह 2 अप्रैल को आयोजित होगा। समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि सडक मार्ग से जयपुर से प्रस्थान कर वनस्थली में पूर्वाह्न 11:30 पर पहुँचेंगे। मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत वनस्थली विद्यापीठ के स्वागत द्वार पर वनस्थली परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। वनस्थली सेवा दल के बैंड द्वारा राष्ट्रीय सलामी के उपरान्त छात्रायें पारंपरिक शैली में तिलक, माला पहनाकर स्वागतगान के द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनन्दन करेंगी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र वनस्थली विद्यापीठ की मूलप्रेरणा शक्तिस्थल श्री शांताबाई शिक्षा कुटीर व संस्थापकों के निवासस्थान गांधी घर का अवलोकन करेंगे। विद्यापीठ की कुलपति प्रो॰ ईना आदित्य शास्त्री मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र को इस स्थान की महत्ता से अवगत करायेंगी। दोपहर 12:00 बजे दीक्षांत समारोह प्रारम्भ होगा। जिसमें विद्यापीठ के विभिन्न संकायों की कुल 4 हजार 864 छात्राओं को विभिन्न उपाधियां एवं 126 छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किये जायेंगे। तदुपरांत मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र गाँधी घर में भोजन करेंगे उसके उपरांत जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न में अतिथियों, छात्राओं एवं अभिभावकों हेतु घुडसवारी, शूटिंग, फ्लाइंग प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। विद्यापीठ की कुलपति प्रो॰ ईना आदित्य शास्त्री ने बताया कि राज्यपाल के स्वागत एवं दीक्षांत समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मेधावी छात्राएँ दीक्षांत समारोह को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।

0 Response to "वनस्थली विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह कल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status