क्षेत्रपाल बाबा के गाजेबाजे से चडाय़ा चोला, की पूजा अर्चना
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में बडे जैन मंदिर के समीप मानभद्र क्षेत्रपाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने क्षेत्रपाल बाबा के गाजेबाजे के साथ चोला चडाक़र पूजा अर्चना की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि नो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पण्डित अनिल शर्मा एवं विकास शर्मा के मंत्रोच्चार द्वारा श्रद्धालु निहाल चंद, नितेश कुमार भाणजा एवं महावीर प्रसाद, हेमंत कुमार बटावती द्वारा क्षेत्रपाल बाबा के विधिवत पूजा अर्चना करके चोला चडाय़ा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्रपाल बाबा की फूलों से आकृषक झांकी सजाई गई। जौंला ने बताया कि क्षेत्रपाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर देव शास्त्र गुरु एवं क्षेत्रपाल बाबा की महाआराधना करके गाजेबाजे से चोला चडाय़ा। इस अवसर पर विनोद सुनारा, महेन्द्र चंवरिया, विमल गिन्दोडी, सुनील भाणजा, मनोज पाटनी, अशोक बिलाला, विमल पराणा, प्रेमचंद सोगानी, शंभु कठमाणा व विमल सोगानी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to " क्षेत्रपाल बाबा के गाजेबाजे से चडाय़ा चोला, की पूजा अर्चना"
एक टिप्पणी भेजें