Advertisement

 महापंचाायत की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

महापंचाायत की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न


निवाई | अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित महापंचायत की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष रामप्रसाद परिडवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष रामप्रसाद परिडवाल ने बताया कि 2 मार्च को जयपुर में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के तत्वाधान में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक लोगों को महापंचायत में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। बैठक में अमृत खटीक, त्रिलोक रैगर, राधेश्याम खटीक, तेजकरण रैगर, मक्खन खटीक, राजेंद्र रैगर एवं नरेंद्र खटीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to " महापंचाायत की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status