Advertisement

 उत्तर-पश्चिम रेलवे ने साबरमती बीजी जोधपुर ट्रेन को किया रद्द

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने साबरमती बीजी जोधपुर ट्रेन को किया रद्द

11 ट्रेनों के समय में किया परिवर्तन, 4 ट्रेनों के रूट को किया री शेड्यूल

जयपुर | अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है। क्यों कि अहमदाबाद मंडल के साबरमती ब्रॉडगेज स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य शुरू हो गया है। जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे ने 11 ट्रेनों के शेड्यूल में संशोधन किया है। जबकि साबरमती बीजी जोधपुर को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 4 ट्रेनों के रूट को रीशेड्यूल किया गया है।

रेलवे द्वारा किए गए बदलाव के अनुसार योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद, दौलतपुर चैक-साबरमती बीजी रेल सेवा, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेल और जोधपुर-बेंगलुरु रेल परिवर्तित मार्ग खोडियार-साबरमती-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। वहीं जम्मूतवी-अहमदाबाद योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग खोडियार-साबरमती-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। इसके साथ ही भगत की कोठी-दादर, अजमेर-मैसूर, दौलतपुर चैक-साबरमती बीजी रेल, योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेल परिवर्तित मार्ग खोडियार-साबरमती- अहमदाबाद होकर संचालित होगी। जबकि जोधपुर-साबरमती बीजी रेल, साबरमती बीजी-जोधपुर रदृद 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।

स्टेशनों के संचालन समय में संशोधन

रेलवे द्वारा बदलाव के बाद जारी की बदलाव सूची के अनुसार 24 अप्रेल से जयपुर-असारवा-जयपुर के मध्य चलने वाली रेल के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में संशोधन किया गया है। इनमें गाडी संख्या 12981, जयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अप्रेल से जयपुर से प्रस्थान कर हिम्मतनगर स्टेशन पर 06.55 बजे पहुंच कर 06.57 बजे रवाना होगी।

वहीं नान्दोल दाहेगाम स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 07.52/07.54 बजे, सरदारग्राम स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08.15/08.17 बजे कर 08.35 बजे असारवा स्टेशन पर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12982, असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अप्रेल से असारवा से प्रस्थान करेगी, वह अजमेर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 05.05/05.15 बजे कर 07.35 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी।

0 Response to " उत्तर-पश्चिम रेलवे ने साबरमती बीजी जोधपुर ट्रेन को किया रद्द"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status