भैरूलाल माली युवा महासभा के तहसील अध्यक्ष व तेजमल सैनी तहसील मंत्री मनोनित
रविवार, 23 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा । राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की हाल ही हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयानुसार युवा महासभा के जिला अध्यक्ष हरनारायण माली की अनुशंसा पर माली सैनी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली ने भैरूलाल माली को माली (सैनी) युवा महासभा की कोटड़ी तहसील तहसील अध्यक्ष व तेजमल सैनी तहसील मंत्री नियुक्त किया। माली व सैनी के अध्यक्ष व मंत्री नियुक्त होने से कोटड़ी के समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। दोनो पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिशीघ्र युवा महासभा कोटड़ी की तहसील कार्यकारिणी गठित कर जिला मुख्यालय पर सुचित करावे।

0 Response to " भैरूलाल माली युवा महासभा के तहसील अध्यक्ष व तेजमल सैनी तहसील मंत्री मनोनित"
एक टिप्पणी भेजें