बाड़े में लगी आग, पाईप व चारा हुआ राख
सोमवार, 24 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | ग्राम पंचायत सेदरिया के बीचपुड़ी गांव में अचानक एक बाड़े में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। आग लगने की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। और अग्निशमन यंत्र को भी सूचना दी गई। जिस पर अग्निशमन यंत्र मौके स्थल पर पहुंचा जहां पर सैकड़ों ग्रामीणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। ग्रामीणों बताया कि रामेश्वर पुत्र रामकिशोर लोधा के बाडे में आग लगने से इंजन के पाइप, एक ट्रॉली चारा सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। करीब एक डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लाइट के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।

0 Response to "बाड़े में लगी आग, पाईप व चारा हुआ राख"
एक टिप्पणी भेजें