Advertisement

 धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहूति, हवनकुंड में आहूतियां दी

धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहूति, हवनकुंड में आहूतियां दी



रिपोर्टर:-  (ओपी शर्मा)

पीपलू | कस्बे के भूतेश्वर शिवालय पर नवरात्र में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान की शुक्रवार को पूर्णाहूति हुई। पंडित महेन्द्र दाधीच, विद्वान पंडित प्रमोद शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार पर यजमानों ने हवनकुंड में आहूतियां दी। दिनेशकुमा सोनी ने बताया कि नवरात्र स्थापना के साथ शुरु हुए रामचरित मानस पाठ की शुक्रवार को पूणाहूति के बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसादी जिमाई गई। साथ ही उन्हें उपहार भेंट किए। इस मौके ओमप्रकाश सोनी, गिर्राज, रामरतन चौधरी, लेखराज, देवीनारायण सोनी, राजेश जैन, मुकेश टेलर, मक्खन जांगिड़, भंवरलाल मीणा, मदनलाल माली आदि मौजूद रहे। 

0 Response to " धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहूति, हवनकुंड में आहूतियां दी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status