Advertisement

श्री जैन दिवाकर महिला मण्डल का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्री जैन दिवाकर महिला मण्डल का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

 


दिवाकर धाम में पक्षियों को अनाज खिलाया गया।

भीलवाड़ा   दिवाकर मण्डल की महिलाओं ने जाप, सामायिक कर चौबीसी का कार्यक्रम किया तथा वर्षीतप कर रही तपस्वी बहनों श्रीमति लाड महता व सोनम बाबेल को माला व साड़ी ओढ़ाकर बहूमान किया गया। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा श्रीमति सुमित्रा बोथरा ने अपने विचार प्रकट कर कहा कि यह तप निश्चय ही अपने पूर्व जन्म के प्रबल योग व मजबूत इरादों से ही संभव है, साथ ही जीवदया को सबसे महान कार्य बताकर मनबोधन द्वारा किये जाने वाला कहा व साथ ही महामंत्री श्रीमति सुनिता गांधी ने अपने भाव व्यक्त कर कहा कि वर्षीतप आपको आत्मशुद्धि कर्म, निर्जरा के लिए की जाने वाली तपस्या है, तप मोक्ष मंदिर का सौंपान है।
             कोषाध्यक्ष श्रीमति मनीषा खजांची ने सभी को घर-घर परिण्डे बांधने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंडल की प्रमुख मार्गदर्शिका शकुंतला बोहरा, लाड मेहता, सोनम बाबेल, नीलम कांकरिया, अर्चना झामड़ आदि ने विचार व्यक्त किए। धार्मिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
             इस अवसर पर सुशीला सिपानी, सरोज लोढ़ा, नीलम कांकरिया, अलका झामड़, मंजू सामर, सरिता जैन, सुनिता कोठारी, रेखा चौधरी, सीमा जैन, संगीता जैन, पदमा बाबेल, सुनिता ओस्तवाल व सीमा चण्डालिया आदि बहनें उपस्थित थी।

0 Response to "श्री जैन दिवाकर महिला मण्डल का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status