कृषि मण्डी में लगी हुई टेस्ंटिग लेब हुई खराब, किसानों में आक्रोश
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | कृषि उपज मंडी में संचालित सरसों तेल टेस्ंिटग लेब मशीन खराब हो जाने से कृषि मण्डी में करीब 3 घण्टे व्यापार बंद रहा। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड दिया और प्रदर्शन किया। इससे सडक मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कृषि मण्डी में दो सरसों तेल टेस्ंिटग लेब मशीन लगी हुई है। जिनमें से एक टेस्ंिटग मशीन मंगलवार की रात 11 बजे खराब हो जाने से मंगलवार को मंडी में बिकने आई सरसों के सेम्पल की बुधवार तक भी रिपोर्ट नहीं आई। बुधवार को मण्डी में करीब 25 हजार सरसों के कट्टों की आवक हुई। एक ऑयल टेस्ंिटग लेब खराब जाने से व्यापारियों ने मंडी परिसर में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में आवश्यक मिटिंग बुलाई। मिटिंग में कृषि मण्डी सचिव व व्यापारियों के बीच वार्ता हुई। इस दौरान व्यापारियों ने मण्डी सचिव को बताया कि व्यापार मंडल की ओर से लगातार चार ऑयल टेस्ंिटग लेब की लगाने की मांग करने के बावजूद ऑयल टेस्ंिटग लेब क्यों नहीं लगाई गई है। इस पर मंडी सचिव संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान मंडी व्यापारियों ने कृषि मण्डी सचिव क्रांतिचन्द मीणा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद व्यापारियों ने मंडी में व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों ने दोपहर 1 बजे मुख्य द्वार को सैकड़ों किसान कृषि उपज मंडी के गेट को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि लेब खराब हो जाने से फसल का भाव सही नहीं मिलता है। मशीन खराब होने के कारण किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसके चलते किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं किसानों ने कहा कि मशीन बंद होने से किसानों को रिपोर्ट के लिए काफी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद व्यापारियों ने किसानों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को व्यापार शुरू करने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने बताया कि जब तक मंडी में चार लेब मशीनें नहीं लगाई जाएगी तब तक गुरूवार से व्यापार बंद रखा जाएगा।
झिलाइ रोड पर लगा लंबा जाम- आक्रोशित किसानों द्वारा कृषि मंडी परिसर के मुख्य गेट को बंद करने से झिलाय रोड पर लंबा जाम लग गया जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर थाना अधिकारी छोटेलाल पुलिस जाप्ता के साथ मौका स्थल पर पहुंचे।
तकनीकी समस्या के चलते मशीन बंद हुई थी- कृषि मंडी सचिव क्रांतिचंद मीणा ने जानकारी देते बताया कि टेक्निकल समस्या के चलते मशीन बंद हो गई थी। कृषि मंडी परिसर में फसल की भारी मात्रा में आवक को देखते हुए दो अन्य मशीनें भी मंगवाई जा रही हैं।

0 Response to " कृषि मण्डी में लगी हुई टेस्ंटिग लेब हुई खराब, किसानों में आक्रोश"
एक टिप्पणी भेजें