Advertisement

 ज्योतिबा राव फूले ने समाज को नई दिशा दी है- पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी

ज्योतिबा राव फूले ने समाज को नई दिशा दी है- पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी



ज्योतिराव फूले की जयन्ती मनाई धूमधाम से
निवाई | मायला बाग स्थित सत्यनारायण मंदिर के परिसर में देर शाम महात्मा ज्योतिबा राव फूले जयंती समारोह का आयोजन हुआ। सैनी माली समाज के तहसील अध्यक्ष रामअवतार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी थे। विशिष्ट अतिथि विद्युत विभाग के सहायक अभियंता के.सी. माली व कृषि उपज मंडी सचिव क्रांतिचन्द मीणा रहे। समारोह का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा राव फूले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस पश्चात सैनी माली समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी ने अतिथियों का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फूले ने समाज को नई दिशा दी है जिनको कभी भी नहीं भूल सकते है। इसरानी ने शिक्षा की अलख जगाने वाले ज्योति राव फूले के विचारों को अपने जीवन में उतारने के लिए समाज बंधुओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा राव फूले ने अपनी कार्यशैली से महिला शिक्षा को बढ़ावा देते हुए दलित व पिछड़ी जातियों में छुआछूत मिटाने के लिए एक अभियान के माध्यम से पूरे देश में अलख जगाई। उन्होंने ट्यूबवेल लगाने व श्रीसत्यनारायण मंदिर परिसर में एक सत्संग भवन बनाने के लिए घोषणा की। सहायक अभियंता विद्युत विभाग के.सी. माली ने भी समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान समाज की छात्राओं ने  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस संगठन के तहसील अध्यक्ष मूलचंद सैनी, प्रहलाद सैनी, पार्षद बाबूलाल सैनी, पार्षद प्रतिनिधि लालचंद सैनी, गणेशराम सैनी, सैनी माली समाज महामंत्री रामअवतार अजमेरा व हनुमान अजमेरा, राजू मालावत, पार्षद रामबिलास बलाई, सहित समाज के प्रबुद्ध नागरिक महिला पुरुष व युवा मौजूद रहे।

0 Response to " ज्योतिबा राव फूले ने समाज को नई दिशा दी है- पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status