तेज हवा व बादलों की गडगडाहट के साथ हुई बरसात
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
Comment
जनजीवन हुआ प्रभावित
शुक्रवार को दिनभर छाए रहे काले बादल, शाम को हुई बारिश
निवाई | शुक्रवार की देर शाम अचानक तेज हवा के साथ बेमौसम बरसात हो गई। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। शुक्रवार को भी दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। जिससे दोपहर बाद सूर्य देवता के भी दर्शन नहीं हुए एवं शाम को भी तेज हवा व बादलों की गडगडाहट के साथ बरसात हुई। बेमौसम बरसात होने से किसानों की खेतों में पडी हुई फसलों को नष्ट होने की आशंका बनी हुई है। जिससे किसानों में मायूसी छा गई है। गुरुवार की रात अचानक तेज हवा व बादलों की गर्जना के साथ बरसात का दौर जारी हुआ। जिसके चलते देर रात तक बादलों की तेज गडगडाहट के साथ बरसात होती रही।

0 Response to " तेज हवा व बादलों की गडगडाहट के साथ हुई बरसात"
एक टिप्पणी भेजें