Advertisement

 चाकसू में मनाई फुले जयंती

चाकसू में मनाई फुले जयंती



फुले दंपती को भारत रत्न देने की मांग को लेकर व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

चाकसू | सैनी समाज अधिकारी कर्मचारी संस्थान और महात्मा फुले सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में चाकसू में महात्मा ज्योतिबा फुले के 196वें जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जयंती समारोह को लेकर महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा संस्थान से मुख्य बाजार होकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो महात्मा फूले सर्किल पर पहुंची और महात्मा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा कई जगहों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत भी किया गया।

जयंती समारोह के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में फूले दंपति को भारत रत्न दिए जाने की मांग की, जिसके बाद महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए।

इस अवसर आयोजित विचार संगोष्ठी में एएसपी दिलीप सैनी मुख्य अतिथि रहे। वहीं जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्षा शीला सैनी, राज. लेखा सेवा के अधिकारी परशुराम सैनी, एसकेएवीएस जयपुर जिला अध्यक्ष डॉ पूनम सिंगोदिया, एसएमएस अस्पताल के डॉ. महावीर सैनी, आईटी प्रभारी दीपक सैनी, संगठन मंत्री ओम प्रकाश सैनी, सीए रोहित सैनी,चाकसू थाना ैप् रेणु मालाकार ।ैप् रामचंद्र सैनी, सहित अतिथियो ने महात्मा फूले की जीवनी के बारे में बताया।

संगोष्ठी में स्टूडेंट्स के लिए लाइब्रेरी और कोचिंग के लिए भामाशाहों की ओर से सहयोग की घोषणा भी की गई। गौरतलब है कि फुले दंपति को भारत रत्न दिए जाने के समर्थन में चाकसू नगर के व्यापारी वर्ग ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर कार्यक्रम में भाग लेकर सहयोग प्रदान किया। शोभा यात्रा और सामाजिक संगोष्ठी में चाकसू नगर सहित विधान सभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में सैनी समाज की महिलाए सहित लोग मौजूद थे।

0 Response to " चाकसू में मनाई फुले जयंती"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status