पुष्पा स्टाइल में दिनेश एमएन बोले- झुकेगा नहीं
हम लोग लड़की से बात करने पर थप्पड़ खाते थे, आज लड़के को सिर्फ वॉट्सऐप पर ब्लॉक करते हैं
जयपुर | राजस्थान पुलिस में एडीजी दिनेश एमएन ने कहा- आपलोगों को देखकर आज मुझे मेरी 30 साल पहले की जवानी याद आ रही है। मुझे नहीं लगता कि कॉलेज टाइम में हमारे और आज के वक्त में कुछ ज्यादा बदलाव हुआ है। उस वक्त भी कॉलेज में म्यूजिक, मूवी, मस्ती, कुछ ड्रामेबाजी, कुछ हार्टब्रेक, कुछ रिजेक्शन और अफेयर्स होते थे। उस वक्त डिजिटल नहीं था। हम लोग लड़कियों को ई-मेल नहीं भेजते थे। सीधे जाकर बात करनी पड़ती थी। ये हिम्मत वाली बात होती थी। रिजेक्शन पर थप्पड़ खाकर वापस आ जाते थे।
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे राजस्थान यूनिवर्सिटी के 18वें घूमर फेस्टिव में पहुंचे प्च्ै दिनेश एमएन ने माहौल के अनुसार ही बात की। सामने युवाओं की भीड़, कैंपस का माहौल। ऐसे में दिनेश ने वो बातें कीं, जो कैंपस के हर युवा से मेल खाती हैं। इस दौरान उन्होंने पुष्पा फिल्म के स्टाइल में कहा- झुकेगा नहीं।
मेरी भी लाइफ आपलोगों की ही तरह थी
प्च्ै दिनेश एमएन ने कहा- आज का जमाना डिजिटल का है। किसी लड़की से बात करनी है, इजहार करना है तो उसे आप लोग वॉट्सऐप भेज देते हो। लड़की अगर गुस्सा है, तो वॉट्सऐप पर ही ब्लॉक कर देती या फिर आप ब्लॉक कर दो। हमारे टाइम में जो भी करना होता था, सीधे जाकर करना होता था। उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती थी। मेरी भी आप लोगों की तरह लाइफ रही है। आज में आईपीएस बन कर भले ही एडीजी बन गया हूं। मुझे लगता है कि आज भी मैं आप लोगों के बीच ही बैठा हुआ हूं। इसके बाद मीडिया ने दिनेश एमएन से पूछा कि आपको किसने रिजेक्ट किया तो उन्होंने कहा- ओपनली पूछोगे तो कैसे बता सकता हूं?
पुष्पा मूवी की तरह जिंदगी में झुकेगा नहीं
दिनेश एमएन ने कहा- जिंदगी में काफी मुश्किलें आएंगी। उनसे डटकर मुकाबला करना होगा। हमारे पास जिंदगी में जितना भी वक्त है, उसमें मस्त रहना है। जिंदगी के मजे लेना है। फेलियर से डरना नहीं है। फेलियर वह नहीं है, जो एक बार फेल हो जाता है। फेलियर वह है, जो अटेम्प्ट करना छोड़ देता है। आप लोगों ने मूवी देखी होगी पुष्पा। उसके डायलॉग को याद रखना। जिंदगी जब भी आपको मुक्का मारे या फिर परेशान करे। आप लोगों को डटकर बोलना- झुकेगा नहीं। जिंदगी में आगे बढ़ेंगे और जिंदगी के सारे सुख लेंगे।
फिजिकली फिट रहना सबसे जरूरी
आईपीएस दिनेश एमएन ने कहा- आज के दौर में फिजिकल फिट रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। हम लोग रहने के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए के घर बना रहे हैं। मुझे लगता है, वह बेवकूफी है। हमारा पहला पता ही हमारा शरीर है। इसलिए उसे फिट रखना मजबूरी है। अगर आज आपने अपने शरीर को समय नहीं दिया। शरीर बाद में आप को समय नहीं देगा। कभी भी कोई स्ट्रेस या नेगेटिव फीलिंग है। उसको दूर करने के लिए फिजिकल फिटनेस सबसे बेहतरीन तरीका है। आप जिम योगा एक्सरसाइज और प्राणायाम करके खुद को नेगेटिव एप्रोच से दूर रख सकते हैं।
क्राइम की कोशिश की तो जेल में डाल देंगे
दिनेश एमएन ने कहा- आज सोशल मीडिया का जमाना है, जहां पर हर तरह का कंटेंट उपलब्ध है। कुछ एंटरटेनमेंट चैनल्स पर क्राइम से जुड़ा कंटेंट भी उपलब्ध है। ऐसे में लोग उसे देखेंगे तो सही। जो लोग उसे अपनाने की कोशिश करेंगे, उन्हें हम जेल में डाल देंगे।
मैं सिंघम नहीं हूं, पूरी टीम सिंघम होती है
दिनेश एमएन ने कहा- राजस्थान पुलिस का हर सिपाही सिंघम है। कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, एसआई, सीआई डिप्टी से लेकर एडिशनल एसपी सभी लोग बहुत मेहनत करते हैं। असलियत में टीम सिंघम होती है। कोई एक अधिकारी सिंघम कभी नहीं हो सकता है। अब तक जहां भी मैंने अच्छा काम किया है, वहां मैंने अकेले ने नहीं, बल्कि पूरी टीम ने अच्छा काम किया है। कई बार ऐसा भी हुआ है, जब कार्रवाई के दौरान मैं ऑफिस में था। मेरी टीम मौके पर मेहनत कर रही थी। जो जनता हमें सूचना देगी, वह जनता सिंघम है। जो लोग क्राइम को दूर करना चाहते हैं। क्रिमिनल्स को सपोर्ट नहीं करते वह सभी सिंघम हैं। मैं अकेला सिंघम नहीं हूं।
एसपी फील्ड में होंगे आईजी करेंगे मॉनिटरिंग
दिनेश एमएन ने कहा- राजस्थान पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश में कोई कमी नहीं रखेगी। हमारी टीम पूरी ताकत के साथ अपराधियों के पीछे पड़ गई है। अभी रेंज लेवल पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। वैसे हमारा रूटीन काम है। इसको हमने पूरे कोऑर्डिनेशन के साथ आईजी के सुपरविजन में शुरू किया है। आईजी कंट्रोल रूम में बैठते हैं।
जबकि सभी एसपी को फील्ड में निकलना होता है। इसके लिए हम प्लानिंग करके सप्ताह का एक दिन चुनते हैं। इसके बाद हम अपराधियों के पीछे पड़ जाते हैं। उन्हें पकड़ कर ही दम लेते हैं। इससे पुलिस और सरकार की इच्छाशक्ति भी नजर आती है। जिसे हम भविष्य में और ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं।
पुलिस नाबालिगों को कर रही है गाइड
दिनेश एमएन ने कहा- सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। ऐसे में जो भी युवा अपराधियों को फॉलो कर रहे हैं, हम उन्हें हिरासत में लेकर उनकी काउंसलिंग करते हैं। ताकि उन्हें अपराध की काली दुनिया की हकीकत समझ में आ सके। आज मैं भी युवाओं के बीच इसलिए ही आया हूं। ताकि युवाओं को सही रास्ते पर जाने के लिए मोटिवेट कर सकूं।
2 दिन चलेगा कार्यक्रम
राजस्थान यूनिवर्सिटी के घूमर ग्राउंड में घूमर फेस्टिवल यूनिवर्सिटी करा रही है। 2 दिन चले वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को हुई है। फेस्टिवल में 35 टीमें शामिल हो रही हैं। यहां विभिन्न तरह के कॉम्पिटिशन भी होंगे। घूमर पांडाल के अलावा फाइल आर्ट डिपार्टमेंट, विजुअल आर्ट, म्यूजिक डिपार्टमेंट, साउथ एशिया स्टडी सेंटर में प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक का मंचन सरस्वती मंदिर एरिया में होगा।

0 Response to "पुष्पा स्टाइल में दिनेश एमएन बोले- झुकेगा नहीं"
एक टिप्पणी भेजें