Advertisement

 राजस्थान में फिर लीक हुआ पेपर

राजस्थान में फिर लीक हुआ पेपर

एग्जाम से पहले वॉट्सऐप पर आ गया बॉटनी व फिजिक्स का पेपर

अजमेर  | महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर की ओर से आयोजित किए जा रहे एग्जाम से पहले पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फिलहाल पेपर लीक की पुष्टि नहीं की, लेकिन जांच कराने की बात कही है। महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर के अधीन चार जिलों अजमेर, टोंक, नागौर व भीलवाड़ा में करीब 350 कॉलेज है। जहां पर करीब तीन लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं।


एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवानसिंह चैहान ने कहा-आज बीएससी थर्ड ईयर बॉटनी व फिजिक्स के पेपर तीन बजे से होने थे। ढाई बजे पेपर लीक होने की बात आ गई थी। दोनों परीक्षा के पेपर मुझे करीब 2.48 बजे ही वॉट्सऐप पर भेजे गए। पूर्व में कईं बार पेपर लीक को लेकर प्रशासन को जानकारी दी। प्रशासन लगातार अनदेखी करता रहा। अब फिर पेपर लीक की बात सामने आई है। प्रशासन को शिकायत दी है।

परीक्षा नियंत्रक सुब्रतो ने बताया-आज से स्नातक स्तर पर साइंस-कॉमर्स के पेपर शुरू हुए। उन्हें किसी सेंटर से कोई पेपर लीक की अधिकारिक जानकारी नहीं मिली। अगर पेपर पहले से लीक हो गया है तो जांच करा ली जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेपर कैंसिल का अभी सवाल ही नहीं उठता, पहले जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पिछले साल भी लीक हुआ था पेपर


पिछले साल भी महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर का पेपर लीक हुआ था। इस बात को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी मान लिया था। प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच शुरू करने के साथ ही अजमेर पुलिस महानिरीक्षक (प्ळच्) को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

0 Response to " राजस्थान में फिर लीक हुआ पेपर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status