Advertisement

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने इन राज्यों को चेताया, कड़ी निगरानी रखने का दिया निर्देश

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने इन राज्यों को चेताया, कड़ी निगरानी रखने का दिया निर्देश


नई दिल्ली। देश में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों से कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। केंद्र ने इन राज्यों को कोरोना संक्रमण के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई को लेकर तैयार रहने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को कहा कि देश में अभी भी कोविड-19 खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली को किसी भी स्तर पर ढिलाई के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सतर्कता, कोरोना महामारी से लड़ने में अहम भूमिका निभा सकती है।

बता दें कि देश में मार्च के बाद से कोविड-19 मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बीते दिन 20 अप्रैल को 10,262 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही, देश भर में संक्रमण दर में भी वृद्धि देखी गई है। बीते सप्ताह के अंत में 5.5 प्रतिशत पाजिटिविटी दर दर्ज की गई थी। भूषण ने कहा कि यह चिंता का कारण है, क्योंकि 19 अप्रैल को पिछले सप्ताह में 4.7 प्रतिशत पाजिटिविटी दर दर्ज की गई थी। 

0 Response to "कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र ने इन राज्यों को चेताया, कड़ी निगरानी रखने का दिया निर्देश"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status