Advertisement

राहत कैंपों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा

राहत कैंपों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा

 


प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देवली | देवली में शुक्रवार की शाम को राज्य सरकार की ओर से 21 अप्रैल से शुरू किए गए महंगाई राहत शिविर को लेकर उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा की मौजूदगी में नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। बैठक में राहत कैंपों का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने को लेकर चर्चा की गई।

अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि यह राहत शिविर आगामी 30 जून तक संचालित होंगे। इसमें राज्य सरकार की 10 योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसे लेकर उपखंड अधिकारी देवली व अध्यक्ष नगरपालिका नेमी चंद की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में नगर पालिका के पार्षद, व्यापार मंडल के सदस्य आदि ने भाग लिया।

जिन्हें शिविर के सफल आयोजन व संचालन करने तथा योजनाओं का लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसे लेकर चर्चा की। वही अधिकारियों ने लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से ’शुरू किए गए प्रचार-प्रसार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ लोगों को राहत कैंप के बारे में जानकारी देगा। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष सौरभ, व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन, कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रकाश, पार्षद लोकेश लक्षकार, पार्षद भीमराज जैन, रामनिवास मीणा समेत कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "राहत कैंपों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status