Advertisement

श्री राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

श्री राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

 


निवाई | श्री राम जन्मोत्सव पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा भगवान चारभुजा नाथ मंदिर से रवाना हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम की मनमोहक झांकी सजाई गई। आगे बैंड भगवान के भजन गाते चल रहे थे। भजनों पर महिला पुरूष नाचते गाते चल रहे थे। वही महिला मंडल की कार्यकर्ता रामधुनी करते हुए चल रही थी। एक ट्रैक्टर में सुंदरकांड पाठ करते हुए रविवारीय सत्संग मंडल के सदस्य चल रहे थे। जुलूस के दौरान  मौजूद लोग भगवान राम की पताका लेकर चल रहे थे। युवा मंडल के कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी, बिलाला मार्केट, गणगौरी बाजार, कंकाली माता मंदिर, पुराने थाने के सामने, बड़ी के मंदिर, अहिंसा सर्किल होते हुए बड़ा बाजार चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचा। इस दौरान शहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और भगवान श्री राम की महाआरती की। भगवान श्रीराम का प्रसाद भक्तों ने लिया। शहर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया। जुलूस के दौरान शहरवासियों द्वारा जगह-जगह अल्पाहार, शीतल पेय सामाजिक संगठनों द्वारा दिया गया। इस दौरान नाथूलाल शर्मा, रामबाबू खंडेलवाल, राजेश चौधरी, एडवोकेट शंकर चौधरी, दामोदर पनिहारा, हनुमानप्रसाद शर्मा, निखिल, हनुमान सोनी, रामप्रसाद खंडेलवाल, राजेंद्र, मनीष कैसोट, महिला मंडल से चंद्रकला खंडेलवाल, मीना शर्मा व गायत्री सहित कई लोग मौजूद थे।
पुलिस प्रशासन का रहा पुख्ता इंतजाम
श्रीराम शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम रहा। जगह.जगह पुलिस के जवान तैनात थे। सुरक्षा की दृष्टि से शोभा यात्रा मार्ग पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात थे। इस दौरान थाना अधिकारी छोटेलाल  मय जाब्ते के साथ मौजूद रहे।

0 Response to "श्री राम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status