Advertisement

 IPL मैच को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद

IPL मैच को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद

क्रिकेट से वास्ता नहीं फिर भी बने कार्ड, RCA पदाधिकारियों ने लेटर लिख जताई नाराजगी

जयपुर | राजस्थान में आईपीएल के आयोजन को लेकर विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अवैध निर्माण के बाद अब मैच के दौरान एक एक्रीडेटेशन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के जिला संघों ने अब एक रिलेशन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही आरसीए उपाध्यक्ष शक्ति सिंह को पत्र भी लिखा है। ऐसे में जिला संघों की नाराजगी को दूर करने के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी समाधान ढूंढने की कोशिश में जुटे हैं।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने बताया- इस बार बीसीसीआई ने स्टेट एसोसिएशन के एक्रीडेटेशन को काफी कम कर दिया है। इसकी वजह से हमने काफी जिला संघों के पदाधिकारियों के कार्ड नहीं बनाए हैं। कुछ जगह हमने अध्यक्ष का नाम काट दिया। कुछ जगह कोषाध्यक्ष का नाम काट दिया है।

क्रिकेट से वास्ता नहीं, एक्रीडेटेशन बनें

इसके बाद भी कुछ ऐसे लोगों के एक्रीडेटेशन बन गए है, इनका क्रिकेट से कोई वास्ता नहीं है। इसकी शिकायत मुझे भी जिला संघों के पदाधिकारियों ने दी है। इसके बाद मैंने भी फेसबुक और सोशल मीडिया पर काफी लोगों की एक्रीडेटेशन कार्ड पहने तस्वीर भी देखी है। जबकि उनके कार्ड बनना अच्छी बात नहीं है। क्यों कि वह जिला संघों के पदाधिकारी नहीं है।

शक्ति सिंह ने बताया- यह परंपरा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के लिए अच्छी बात नहीं है। क्योंकी एक्रीडेटेशन जिला संघों के पदाधिकारियों के बनने चाहिए थे। मैं इस पूरे विवाद को लेकर मैं राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत से भी बात करूंगा। ताकि यह लापरवाही किसने की और इसका समाधान कैसे निकला जा सकता है। यह पता लगाया जा सके।

दरअसल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में जिला संघ को इस बार तवज्जो नहीं मिल रही है। ऐसे में आईपीएल मैच के दौरान जिला संघों के पदाधिकारियों तक के न तो एक्रीडेटेशन कार्ड बन पाए हैं। ना ही उन्हें मैच के पास मिल रहे हैं। इसकी वजह से जिला संघों ने अब नाराजगी जाहिर कर बगावत का बिगुल बजा दिया है। ऐसे में अब देखना होगा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी जिला संघों की नाराजगी को कब तक और कैसे दूर कर पाते हैं।


19 अप्रैल को मैच से पहले हुआ था विवाद

बता दें कि इससे पहले 19 अप्रैल को पहला मैच शुरू होने से पहले खेल मंत्री अशोक चांदना ने सवाई मानसिंह स्टेडियम को सील कर दिया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने माफी मांग अगले मैच से पहले स्टेडियम में किये गए निर्माण की परमिशन लेने की बात कही थी। वहीं अब राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ही एक्रीडिटेशन को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब देखना होगा इन विवादों से जयपुर में होने वाले अगले चार मैच पर कितना असर होता है।

0 Response to " IPL मैच को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status