Advertisement

सचिन पायलट से मिलकर की चर्चा

सचिन पायलट से मिलकर की चर्चा

 


रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपलू  | निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता प्रहलादनारायण बैरवा ने सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान बैरवा ने सचिन पायलट से पीपलू क्षेत्र में आम सभा के आयोजन को लेकर चर्चा की। बैरवा ने बताया कि आने वाले समय में जल्द ही पीपलू उपखंड मुख्यालय पर सचिन पायलट के आतिथ्य में किसान सम्मेलन सभा का आयोजन करवाया जाएगा। इस दौरान बैरवा ने भ्रष्टाचार के विरोध में, नौजवानों के समर्थन में सचिन पायलट द्वारा अजमेर से जयपुर तक निकाली गई जन संघर्ष यात्रा के दौरान निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों के साथ कच्ची घोड़ी, अलोगाजा कार्यक्रम, संघर्ष के छायाचित्रों का फोटो एल्बम भेंट किया। सचिन पायलट ने जनसंघर्ष यात्रा में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से प्रहलादनारायण बैरवा द्वारा किए गए सहयोग, समर्पण, संघर्ष के लिए आभार भी जताया हैं। इस दौरान उनके साथ एडवोकेट भरत यादव, हनुमान डोई, कंवरपाल बिधुड़ी आदि भी साथ थे। 

0 Response to "सचिन पायलट से मिलकर की चर्चा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status