Advertisement

 शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में  सुरेश कुमार बैरवा को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की

शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सुरेश कुमार बैरवा को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की



 रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपलू | 21 मई 2023 को जयपुर रोटरी क्लब में आयोजित मानद उपाधि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में सोशल अवेयरनेस एंड पीस यूनिवर्सिटी फ्लोरिडा द्वारा लावा निवासी सुरेश कुमार बैरवा को ग्रामीण शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में  मानद पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई इस खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

सुरेश कुमार बैरवा ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में विगत कई वर्षों कार्य कर रहे हैं

बैरवा 2012 से राजकीय सेवा में कार्यरत है। इन्होंने दो वर्ष से अधिक का समय आदिवासी बहुल इलाकों में भी कार्य किया। अपनी नोकरी के साथ ही गांव के बच्चो को नि: शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी करवा कर शिक्षा कि अलख जगाई है। वर्तमान में श्री बैरवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानोली टोंक में प्रधानाध्यापक भूगोल के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों व मित्रों को दिया।

0 Response to " शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सुरेश कुमार बैरवा को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status