Advertisement

 जहाजपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक आयोजित

जहाजपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक आयोजित




जहाजपुर (आज़ाद नेब) श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की तहसील की बैठक तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा ग्राम महला का मानपुरा (खजूरी) में प्रदेश सचिव अरविंद सिंह हाड़ा (पीपल्दा), भीलवाड़ा देहात जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह खाचरोल तथा  जिलाध्यक्ष (महिला इकाई) विष्णु कंवर सोलंकी (हर्षलो का खेड़ा), महिपाल सिंह अमरतिया, बृजपाल सिंह अमरतिया के संयुक्त आतिथ्य में रखी गई।

आयोजित बैठक का प्रमुख उद्देश्य श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारिणी का विस्तार तथा समाज में एकजुटता पर बल देने था। आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की भूमिका तथा 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर रहा। आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में समाज के बड़े-बुजुर्ग, युवा तथा महिलाएं सम्मिलित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अरविंद सिंह हाडा (पीपल्दा) ने सामाजिक एकता तथा शिक्षा के प्रति उन्मुखता को लेकर सामूहिक प्रयास करने की ओर सबका ध्यान केंद्रित कराया। भीलवाड़ा देहात जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह खाचरोल ने सभी समाज बंधुओं को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की रीत नीति से अवगत कराया। पूर्व प्रधान मोहन सिंह कानावत ने क्षत्रियो के पुराने इतिहास से बैठक में उपस्थित सभी समाज बंधुओं को रूबरू अवगत कराते हुए एकजुटता को लेकर अपने विचार रखे।

वरिष्ठ नेता रामभंवर सिंह ने युवा वर्ग से आह्वान कर अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना से जोडे जाने पर बल दिया।

इस दौरान श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष (महिला इकाई) विष्णु कंवर सोलंकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी व राष्ट्रीय सयोजक महिला इकाई शीला शेखावत के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार कि सहमति से बिजोलिया तहसील अध्यक्ष पद पर कृष्णा कंवर को नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ साथ सिंह महलों का मानपुरा ने तहसील कार्यकारणी का विस्तार करते हुए 4 नए तहसील उपाध्यक्ष यथा नरेंद्र सिंह मनोहरपुर, कुलदीप सिंह पचानपूरा, दीपेंद्र सिंह जामोली तथा जुगराज सिंह बागुदार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नियुक्ति पत्र सौंपा।


बैठक में कुलदीप सिंह खाखुदा, विक्रम बना सोनियाणा, सुमेर सिंह हाडा, भवानी सिंह महलों का मानपुरा, रिंकू सिंह रासेड, भवानी सिंह बहादुरपुरा सहित सैकड़ो समाज बंधु उपस्थित रहे। तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया।

0 Response to " जहाजपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status