Advertisement

राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पंचायत समिति करेड़ा में प्रशासन गांवों के संग शिविर व मंहगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण

राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पंचायत समिति करेड़ा में प्रशासन गांवों के संग शिविर व मंहगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण

 



राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पित एवं समर्पित- राजस्व मंत्री

आमजन को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ


भीलवाड़ा। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने सोमवार को पंचायत समिति करेड़ा की ग्राम पंचायत शिवपुर में प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं मंहगाई राहत कैंप 2023 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया और मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी सौंपे।

राजस्व मंत्री श्री जाट ने कैंप में उपस्थित  ग्रामीणों को कहा कि अब 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 25 लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज, न्यूनतम 1000 हजार रुपए पेंशन, घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 और कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली, प्रतिमाह अन्नपूर्णा फूड पैकेट, महात्मा गांधी नरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन के रोजगार जैसी योजनाओं से आमजन के चेहरों पर खुशी लौट आई है।

साथ ही, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में लम्पी रोग से गोवंश की अकाल मृत्यु होने पर राज्य सरकार पशुपालकों को 40 हजार रुपए की सहायता देगी। पशुपालकों को राहत देने के लिए गौवंश के साथ अब भैंसों का भी बीमा किया जाएगा, जिनका प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी।

इस दौरान शिविर में उपखंड अधिकारी श्री नारायण लाल, बीडीओ श्री त्रिलोकाराम सहित स्थानीय सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

0 Response to "राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पंचायत समिति करेड़ा में प्रशासन गांवों के संग शिविर व मंहगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status