Advertisement

संभागीय आयुक्त श्री मेहरा नेे प्रशासन गांवों के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप का किया आकस्मिक निरीक्षण,

संभागीय आयुक्त श्री मेहरा नेे प्रशासन गांवों के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप का किया आकस्मिक निरीक्षण,

 



व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सौंपे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड


भीलवाड़ा,। संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा ने सोमवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप बरन (बनेड़ा) व भगवानपुरा तथा पंचायत समिति मांडल में स्थाई महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया।

श्री मेहरा ने निरीक्षण के दौरान महंगाई राहत शिविर में लाभार्थियों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न 10 योजनाओं में उन्हें प्राप्त योजनाओं के लाभ के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं के निस्तारण की प्रगति ली।

संभागीय आयुक्त श्री मेहरा नेे शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को मंहगाई राहत कैंपों के माध्यम से दी जा रही राहत योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिविर में उपस्थित आमजन में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए खासा उत्साह नजर आया।

संभागीय आयुक्त श्री मेहरा ने कैंप में प्रत्येक काउण्टर पर जाकर कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्याे के सम्पादन एवं प्रगति की जानकारी ली। श्री मेहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का समुचित लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को महंगाई राहत कैंप में अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित कर प्रगति लाने की बात कही।

उन्होंने शिविर प्रभारी द्वारा लाभार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को सराहनीय बताते हुए आगे आयोजित सभी शिविरों में ऐसी ही अच्छी व्यवस्था करने एवं अधिकाधिक लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन करवाकर राहत देने के लिए निर्देश दिये।

शिविर में एसडीएम निरमा विश्नोई, एसडीएम हुक्मीचंद, बीडीओ संदेश पाराशर सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

0 Response to "संभागीय आयुक्त श्री मेहरा नेे प्रशासन गांवों के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप का किया आकस्मिक निरीक्षण,"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status