आचार्य चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार संपन्न
टोंक | | विद्या भारती संस्थान जयपुर की प्रान्तीय योजना के अनुसार भारतीय शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित जिले के आदर्श विद्या मन्दिरो के लिए आचार्य चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार सोमवार को माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर यज्ञ के बालाजी में संपन्न हुए ।। समिति के जिला सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि नवीनतम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस प्रकार के बालको का विकास करना है जो तर्कसंगत विचार और कार्य करने में सक्षम हो, जिसमें करुणा और सहानुभूति, साहस और लचीलापन, वैज्ञानिक चिंतन और रचनात्मक कल्पनाशक्ति, नैतिक मूल्य और पर आधारित शिक्षा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जिले के 7 संकुलो में नवीनतम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित संचालन हेतु आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन किया गया जिसके तहत साक्षात्कार मण्डल में जिला मंत्री वेद प्रकाश कुर्मी, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, निवाई संकुल व्यवस्थापक ताराचंद माहुर, देवलाल गुर्जर, सुरेश चन्द पारीक, सोनिया विजय, गजानंद जैन, रवि शर्मा, दीनदयाल,कृष्ण कुमार,संजय संधी, नागार्जुन,मेजर दुर्गा लाल शर्मा, ताराचंद जैन, मनोहर लाल शर्मा,हरि नारायण शर्मा, राम किशन कहाल्या,अनिल कुमार पाटीदार,शिवनारायण गुर्जर, बनवारी लाल मिश्रा,गोपाल गुर्जर, हीरा लाल वर्मा, हनुमान सैनी, सत्यनारायण वर्मा,शिवजी राम प्रतिहार इत्यादि मौजूद थे, केंद्र अधीक्षक सूरजमल शर्मा ने बताया कि आचार्य चयन परीक्षा में जिले के 216 प्रतिभागियों ने भाग लिया । इस अवसर पर मुकेश कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा ,शिवराज पाराशर सीमा माथुर, राकेश कुमार साहू ,केदार चौधरी, राजेश कुमार शर्मा, राम रतन शर्मा, कमलेश शर्मा सहित अनेक आचार्य मौजूद थे।

0 Response to "आचार्य चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार संपन्न "
एक टिप्पणी भेजें