टोंक। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान में हर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनियारा उपखंड की खेलनिया ग्राम पंचायत में मंगलवार को आयोजित शिविर में झूमा देवी रैगर को समस्त 9 योजनाओं लाभ दिया गया। झूमा देवी ने बताया कि उनका परिवार गरीब है। उनका पूरा परिवार मजदूरी कर जीवन निर्वाह करता है। उन्होंने शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी त्रिलोक चंद मीना एवं विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना से राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए निवेदन किया। शिविर प्रभारी ने उन्हें प्राथमिकता दिलवाते हुए महंगाई राहत शिविर में प्रदान की जा रहीं समस्त 9 योजनाओं से लाभान्वित करवाया। झूमा देवी ने इतनी योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया।
0 Response to " झूमा देवी को 9 योजनाओं का लाभ"
एक टिप्पणी भेजें