Advertisement

 काली देवी को मिला निःशुल्क इलाज योजना का लाभ

काली देवी को मिला निःशुल्क इलाज योजना का लाभ



टोंक,। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान में  पात्र और जरूरतमंद लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। टोंक जिले के मालपुरा उपखंड की बूढ़ा देवल ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में काली देवी हरिजन को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया गया। काली देवी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित थी। उन्होंने प्रशासन गांव के संग अभियान में अपनी व्यथा उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत और सरपंच निर्मल कंवर को सुनाई। कैंप में उपस्थित अधिकारियों ने इस प्रकरण का संज्ञान लिया। सरपंच ने तत्काल आर्थिक सहायता देकर काली देवी को निरोगी राजस्थान के सपने को साकार करने वाली मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत कराया, जिसमें उन्हें 25 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा तथा 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का लाभ मिला। इस पर काली देवी ने मधुरता तथा सहर्ष से स्थानीय प्रशासन, सरपंच और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को सामान्य एवं गंभीर बीमारियों में निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करने वाली योजना में पंजीकरण के लिए धन्यवाद दिया।

0 Response to " काली देवी को मिला निःशुल्क इलाज योजना का लाभ"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status