स्वस्थ रहने के लिए योग-प्राणायाम सीख रहे बच्चे
अभिरुचि शिविर में 200 बच्चे अटेंड कर रहे 45 मिनट की क्लास
टोंक | पहला सुख निरोगी काया का ध्यान में रखते हुए अब स्कूली बच्चे भी खेलने कूदने की उम्र में ही योग, प्राणायाम सीख रहे हैं । करीब दो सो बच्चे रोजाना 45 मिनट की योग, प्राणायाम क्लास में पसीना बहा रहे है। दूनी तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि कैंप में ट्रेनर गिरधारी लाल शर्मा, आयुर्वेदिक विभाग दूनी की तरफ से योग प्रशिक्षक दिव्यांशी जैन और खुशीराम गुर्जर द्वारा प्रतिदिन बच्चों को योग, प्राणायाम सीखा रहे है। सुबह 7 से 7.45 बजे तक योग की क्लास ली जा रही है। योग कक्षा में बच्चों को सिखाया जा रहा है कि किस प्रकार योग एवं प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकता है।
योग कक्षा में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, धारणा प्रत्याहार, ध्यान, समाधि अष्टांग योग के साथ-साथ आहार एवं चर्या आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि योग और प्राणायाम हमारी जीवन पद्धति होनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। अगर जीवन में उन्नति करनी तो शरीर को स्वस्थ रखना होगा और इसके लिए योग एवं परिणाम को जीवन में उतारना होगा। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका, शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट, महावीर प्रसाद बडगूजर, सीताराम मीणा, लादू लाल मीणा, ललिता पारीक, पूजा सेन, राकेश सैनी आदि उपस्थित थे।

0 Response to "स्वस्थ रहने के लिए योग-प्राणायाम सीख रहे बच्चे"
एक टिप्पणी भेजें