Advertisement

अमित शाह ने 80 हजार रुपयों से भरा बैग लौटाने पर पुलिसकर्मियों को सराहा, ट्वीट कर साझा की फोटो

अमित शाह ने 80 हजार रुपयों से भरा बैग लौटाने पर पुलिसकर्मियों को सराहा, ट्वीट कर साझा की फोटो

 



नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के दो पुलिस अफसरों को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित करते हुए कहा कि उनका अमरनाथ की एक महिला तीर्थयात्री का 80 हजार रुपये नकद और कुछ अन्य कीमती सामान से भरा एक बैग लौटाना उनकी सत्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

रुपयों से भरा बैग किया वापस

अमित शाह ने सोमवार को ट्वीट करके बताया कि सच्चा साहस आपके उस काम में है जिससे दूसरों के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। जम्मू और कश्मीर पुलिस के एएसआइ दर्शन कुमार और हेड कांस्टेबल सतपाल ने इस कहावत को सही साबित किया है। उन्हें एक बैग मिला जिसमें 80 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और तीर्थयात्रा के दस्तावेज मिले। उन्होंने इसकी मालकिन जोकि एक श्रद्धालु हैं, की तलाश की और उन्हें उनका बैग वापस कर दिया।

31 अगस्त तक जारी रहेगी यात्रा

शाह ने ट्वीट करके कहा कि वह उनकी इस ईमानदारी की प्रशंसा करते हैं। शाह ने इन दो पुलिस कर्मियों की फोटो भी ट्वीट की है जिसमें वह हिमालय में दक्षिणी कश्मीर में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के रास्ते में एक महिला श्रद्धालु को बैग लौटाते हुए नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो चुकी है और भगवान शिव के धाम की यह यात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी।


0 Response to "अमित शाह ने 80 हजार रुपयों से भरा बैग लौटाने पर पुलिसकर्मियों को सराहा, ट्वीट कर साझा की फोटो"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status