Advertisement

वसुंधरा राजे और डॉ. किरोड़ी रणथम्भौर पहुंचे-त्रिनेत्र गणेश की पूजा-अर्चना कर मांगी देश-प्रदेश में खुशहाली‌

वसुंधरा राजे और डॉ. किरोड़ी रणथम्भौर पहुंचे-त्रिनेत्र गणेश की पूजा-अर्चना कर मांगी देश-प्रदेश में खुशहाली‌

 

सवाई माधोपुर | रणथम्भौर स्थित होटल नाहरगढ़ में आयोजित विजय संकल्प बैठक में शिरकत करने के लिए भाजपा के देश व प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता आए हुए हैं। सोमवार सुबह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा रणथम्भौर पहुंच त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । यहां पहुंचने पर त्रिनेत्र गणेश मन्दिर के प्रधान सेवक हिमांशु गौतम ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रधान सेवक ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

यहां दर्शन करने के दौरान वसुंधरा राजे और किरोड़ी ने देश प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना की। साथ ही आगामी होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भी मनोकामना मांगी। इस अवसर पर जिला भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिसके बाद भाजपा नेता विजय संकल्प बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। बैठक सोमवार शाम पांच बजे तक चलेगी। जिसके बाद बैठक का विधिवत समापन होगा। बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की विफलताओं पर हमलावर होकर उसे घेरने की रणनीति बनाई है। बैठक के बाद अब भाजपा की कार्ययोजना पर काम करती हुई दिखाई देगी।

0 Response to "वसुंधरा राजे और डॉ. किरोड़ी रणथम्भौर पहुंचे-त्रिनेत्र गणेश की पूजा-अर्चना कर मांगी देश-प्रदेश में खुशहाली‌"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status