Advertisement

हत्या का मामला दर्ज करवाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

हत्या का मामला दर्ज करवाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

 



गांव अणतपुरा में 4 जुलाई को देवकरण गुर्जर का संदिग्ध अवस्था में मिला था शव

रिपोर्टर: लक्ष्मी चन्द शर्मा 
निवाई | स्थानीय तहसील कार्यालय में सोमवार को गांव अणतपुरा में मृतक देवकरण की हत्या का मामला दर्ज करवाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार अजीत बुंदेला को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि गांव अणतपुरा में 4 जुलाई को देवकरण पुत्र सीताराम गुर्जर की संदिग्ध अवस्था में शव मिला था जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया एवं आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक देवकरण के दोनों हाथ एवं पांव बंधे हुए थे। मुंह तौलिया से बंधा हुआ था एवं शव के आसपास बाइक के टायरों के निशान थे। मृतक देवकरण के पांव पर घसीटने के भी निशान थे। इससे मृतक की हत्या की आशंका है। ज्ञापन में बताया कि मृतक देवकरण 3 जुलाई को रात में करीब 9.10 बजे घर से निकला था जो रात को वापस नहीं आया। दूसरे दिन सुबह उसकी मां नैनी देवी भेड चराने के लिए उनके कुए पर गई तो वहां पर मृतक देवकरण गुर्जर के दोनों हाथ टी-शर्ट से पीछे की तरफ  बंधे हुए थे एवं दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे व तौलिया से मुंह बंधा हुआ था। उसने आनन-फानन में उसके हाथ पैर एवं मुंह पर बंदे कपडे को खोल दिया एवं चिल्लाने लगी। जिस पर आसपास के लोग इक_े हो गए और मृतक देवकरण को झिलाय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया एवं आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया। परिजनों को आशंका है कि मृतक देवकरण ने आत्महत्या नहीं की है किसी ने उसको मारा है। मौके पर बाइक के टायरों के निशान है एवं शराब की बोतल भी पडी हुई थी। उन्होंने ज्ञापन में हत्या का मामला दर्ज करवाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सीताराम, रामसिंह, शंभूसिंह, आशाराम,एडवोकेट बनवारीलाल यादव, प्रेमचंद गुर्जर,रामफूल, जगदीश, कैलाश, विश्राम, सत्यनारायण, दयाराम, कजोड मल, रमाशंकर, बाबूलाल, लालाराम, मोहनलाल बैरवा, पांचू लाल, गेंदीलाल, उदयसिंह, राधेश्याम, पप्पू नाथ, कन्हैयालाल, ओमप्रकाश, नाथूलाल एवं श्रवण सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "हत्या का मामला दर्ज करवाने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status