Advertisement

 दावते इस्लामी हिंद की शाखा जीएनआरएफ ने थाना परिसर में किया पौधरोपण

दावते इस्लामी हिंद की शाखा जीएनआरएफ ने थाना परिसर में किया पौधरोपण


उनियारा | धार्मिक व सामाजिक संगठन दावत-ए-इस्लामी हिंद के स्वयंसेवकों ने पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण किया।संगठन के राष्ट्रीय सदस्य तथा जीएनआरएफ के प्रमुख हाजी यूसुफ अत्तारी ने कहा कि असंतुलित जलवायु और बदलते पर्यावरण को देखते हुए दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। जिसे देखते हुए दावत-ए-इस्लामी हिंद ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के उद्देश्य व वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अपने हजारों स्वयंसेवकों के माध्यम से देश भर में लाखों पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।

शाखा जीएनआरएफ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के माध्यम से पिछले कई वर्षों से पौधारोपण अभियान चला रही है। इस अभियान से अब तक देश भर में लाखों पौधे सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं। पुलिस थाना में पौधरोपण के दौरान थाना प्रभारी भोपाल सिंह, एएसआई केसर लाल जाट सहित पुलिस कर्मी, संगठन से जुड़े इम्तियाज कादरी, अरबाज रज़ा, शाहरुख अत्तारी, और कामिल रज़ा आदि मौजूद थे।

0 Response to " दावते इस्लामी हिंद की शाखा जीएनआरएफ ने थाना परिसर में किया पौधरोपण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status