बीसलपुर डैम में बढ़ने लगा जलस्तर
313.43 मीटर पहुंचा आरएल, 10 घंटों में 3 सेमी की हुई बढ़ोतरी
देवली | देवली के बीसलपुर डेम में आज दूसरे दिन भी पानी की आवक जारी रही। वहीं त्रिवेणी भी आज चढ़ाव पर है। डेम का जलस्तर आरएल 313.43 मीटर हो गया है। इस तरह करीब 10 घंटों में 3 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार की शाम 6 बजे डेम का जलस्तर आरएल 313.40 मीटर था, जो आज सुबह बढ़कर 313.43 मीटर हो गया।
बता दें कि आरएल 313. 50 मीटर के बाद डेम का जल विस्तार बढ़ जाता है इसलिए इस स्थिति तक पहुंचने में भी अभी जलावक को देखते हुए कुछ और समय लगने की उम्मीद है। मातृ कुंडीया डेम से अधिशेष पानी ही अभी डेम में आरहा है। गम्भीरी डेम, गोवटा, जेतपुरा डेम अभी अपनी भराव क्षमता से काफी नीचे है , जिनमें अभी वक्त लग सकता है। ये सब वर्षा की स्थिति पर निर्भर है। उक्त तीनों डेम का अधिशेष पानी ही बीसलपुर डेम में आता है। मंगलवार को त्रिवेणी 2.80 मीटर से बढ़कर 2.90 मीटर हो गयी है।

0 Response to " बीसलपुर डैम में बढ़ने लगा जलस्तर"
एक टिप्पणी भेजें