विकास कार्यों की जानकारी नहीं देने पर प्रदर्शन की चेतावनी
बुधवार, 12 जुलाई 2023
Comment
मालपुरा | सूचना अधिकार के तहत पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र वार्ड नंबर 12 में अब तक कराए गए विकास कार्यों की जानकारी आगामी 15 दिनों में लिखित में नहीं दिए जाने पर पंचायत समिति सदस्य शिमला चैधरी ने बीडीओ को पत्र प्रस्तुत कर पंचायत समिति में 27 जुलाई को कार्यालय के बाहर धरना व प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पंचायत समिति की महिला सदस्या शिमला चैधरी द्वारा बीडीओ को दिए गए पत्र में कहा है कि पूर्व में अनेक पत्रों के माध्यम से मेरे क्षेत्र के विकास कार्यों और समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया।

0 Response to "विकास कार्यों की जानकारी नहीं देने पर प्रदर्शन की चेतावनी"
एक टिप्पणी भेजें